[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) में उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को हराया. भारतीय टीम अब वनडे में नंबर बनने से सिर्फ कुछ कदम दूर है. इसके लिए उन्हें बस 2 काम करना होगा. हालांकि, उन्हें नंबर वन बनने के लिए अन्य टीमों के रिजल्ट्स पर भी निर्भर रहना होगा. इसके लिए उन्हें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का भी साथ चाहिए होगा.
भारतीय टीम को सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. यह मैच 15 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. बांग्लादेश की टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो चुकी है. उन्हें भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है. अगर टीम इंडिया बांग्लादेश को हरा देती है तो नंबर वन बनने का वह एक पड़ाव पार कर लेगी. इसके अलावा उन्हें एशिया कप 2023 का खिताब भी जीतना होगा. हालांकि इसकी उम्मीद है कि वह बांग्लादेशी की टीम को हरा दे. क्योंकि टीम इंडिया शानदार फॉर्म में हैं.
जैसा कि हमने आपको बताया कि भारतीय टीम को नंबर वन बनने के लिए अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर रहना होगा. एशिया कप में 14 सितंबर को पाकिस्ताम की टीम श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. लेकिन भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि पाकिस्तान यह मैच हार जाए. क्योंकि अगर पाकिस्तान यह मैच जीतती है तो भारत नंबर 1 पर नहीं आ सकेगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. 5 मैचों की वनडे सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से आगे है. अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम बचे हुए 2 मुकाबले जीत जाती है तो टीम इंडिया का नंबर पर आना मुश्किल हो जाएगा. भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि दक्षिण अफ्रीका की टीम बचे हुए 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात दे दे.
.
Tags: Asia cup, ICC ODI Rankings, Team india
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 09:39 IST
[ad_2]
Source link