[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत 12 सितंबर, मंगलवार को हुई. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने मुकाबले में कुल 4 विकेट झटके. मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक शानदार मोमेंट भी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. जब वह दोनों मैच के दौरान एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए.
दरअसल, भारत के लिए 25वां ओवर रवींद्र जडेजा करने आए. उन्होंने पहली ही गेंद पर कप्तान दासुन शनाका पवेलियन की ओर भेज दिया. रोहित शर्मा ने स्लिप में फील्डिंग करते हुए दासुन शनाका का शानदार कैच लपका, जिसके बाद विराट कोहली दौड़ते हुए उनके पास आए और उनके गले लगा लिया. रोहित भी इस दौरान काफी खुश नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Cannot keep @imjadeja out of the game!
Rewarded for his disciplined bowling, Jaddu sends skipper @dasunshanaka1 packing!#SriLanka in trouble.
Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvSL #Cricket pic.twitter.com/vsI2M1TTDr
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 12, 2023
रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 10000 रन
कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 22 रन बनाते ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल वह टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में 10000 रन बनाने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह खास उपलब्धि केवल पांच बल्लेबाजों के नाम दर्ज थी. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, और एमएस धोनी ने 10000 रन बनाने का कारनामा किया था.
विराट 3000 रन आगे
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रोहित शर्मा से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में करीब 3000 रन आगे हैं. रोहित के नाम फिलहाल 10031 रन है. जबकि विराट कोहली के नाम 13024. हिटमैन ने वनडे करियर में 248. वहीं विराट ने वनडे में कुल 279 रन खेले हैं.
.
Tags: Asia cup, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 14:23 IST
[ad_2]
Source link