[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड कप में पानी पिलाते ही रह जाएंगे 3 खिलाड़ी.
शायद ही मिले मैदान में उतरने का मौका!
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने वाला है. आगामी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. भारतीय स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजी में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बड़े नाम हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव जैसे धुरंधर हैं.
मुकाबले के दौरान केवल 11 खिलाड़ी ही मैदान में उतर सकते हैं. यानी चार खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही बैठना पड़ेगा. कप्तान और चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय टीम पर नजर दौड़ाएं तो तीन ऐसे बड़े नाम नजर आते हैं जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल तो कर लिया गया है, लेकिन मैच के दौरान शायद ही उन्हें मैदान में उतरने का मौका मिले. उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: विराट कोहली बनाए गए ‘प्लेअर ऑफ द मैच’, तो गौतम गंभीर का ठनका माथा, बोले- ये थे असली हकदार
अक्षर पटेल (Axar Patel):
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल तो कर लिया गया है, लेकिन मैच के दौरान उन्हें शायद ही मैदान में उतरने का मौका मिले. वजह साफ है कप्तान रोहित शर्मा को अक्षर पटेल से ज्यादा भरोसा रवींद्र जडेजा के उपर है. जडेजा उम्दा गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग और उम्दा बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. आंकड़ो में वह पटेल से काफी उपर भी नजर आते हैं.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav):
अक्षर पटेल की तरह ही सूर्यकुमार यादव का भी मैदान में उतरना मुश्किल ही नजर आ रहा है. वजह वनडे में उनके आकंड़े तो कमजोर हैं ही. इसके अलावा वनडे के दो अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस ने टीम में दस्तक दे दी है. ऐसे में शायद ही कप्तान वर्ल्ड कप के दौरान उनके उपर ज्यादा भरोसा जताएं.
ईशान किशन (Ishan Kishan):
केएल राहुल की वापसी के बाद ईशान किशन का भी वर्ल्ड कप मुकाबलों में खेलना मुश्किल ही नजर आ रहा है. वजह जिस क्रम पर वह बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस क्रम पर अय्यर और राहुल का रिकॉर्ड शानदार है. वहीं एशिया कप में राहुल को विकेटकीपिंग करते हुए देख उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ल्ड कप में भी वही इस खास जिम्मेदारी को संभालेंगे. ऐसे में किशन की जगह असमंजस में नजर आ रही है.
.
Tags: Axar patel, Ishan kishan, Suryakumar Yadav, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 13, 2023, 19:54 IST
[ad_2]
Source link