Home Sports टीम इंडिया में नहीं खलेगी लेफ्ट आर्म पेसर की कमी, किस प्लेयर ने ली जिम्मेदारी?

टीम इंडिया में नहीं खलेगी लेफ्ट आर्म पेसर की कमी, किस प्लेयर ने ली जिम्मेदारी?

0
टीम इंडिया में नहीं खलेगी लेफ्ट आर्म पेसर की कमी, किस प्लेयर ने ली जिम्मेदारी?

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के करीब आने के साथ कई जगह इंडियन टीम की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, तो कई जगह कमियां उजागर की जा रही हैं. इंडियन टीम के लिए लेफ्ट आर्म पेस एक सवाल बन चुकी है, फिर बात चाहे बैटिंग की हो या बॉलिंग की. बल्लेबाजी में लेफ्ट आर्म पेस भारत की कमी बना हुआ है. वहीं, बॉलिंग में टीम को लेफ्ट आर्म पेसर की दरकार रही है. लेकिन अब इंडियन टीम में लेफ्ट आर्म पेसर की कमी नहीं खलेगी क्योंकि इसका जिम्मा टीम के स्टार प्लेयर ने अपने कंधों पर ले लिया है.

टीम इंडिया के पास भले ही लेफ्ट आर्म पेसर नहीं है लेकिन रोहित शर्मा के पास ब्रह्मास्त्र के रूप में लेफ्ट आर्म स्पिनर मौजूद है. हम बात कर रहे हैं कुलदीप यादव की जिन्होंने पिछले दो मुकाबलों से तहलका मचा रखा है. कुलदीप ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ लंका में डंका बजाया उसके बाद श्रीलंका को भी रिमांड पर लेकर रोहित शर्मा की टेंशन दूर की. टीम इंडिया के इस स्टार ने पिछले साल टीम इंडिया में अपना यू टर्न मारा था. साल 2021 में उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

वर्ल्ड कप के लिए क्यों है अहम?

कुलदीप यादव वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, जिसकी वजह है मेजबानी. मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के हाथों में है और कुलदीप भारतीय पिचों के मास्टर साबित हुए हैं. वहीं, जिस अंदाज में उन्होंने एशिया कप में गेंदबाजी की है उस तरह से वर्ल्ड कप में वे विरोधी टीमों का बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं.

PAK vs SL: वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट ने मचाया हाहाकार, बाबर चारो खाने चित, भारत के भी नाक में कर चुका दम

एशिया कप में अभी तक कुलदीप यादव ने महज 3 मैचों में गेंदबाजी की है. नेपाल के खिलाफ उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन पाकिस्तान के सामने उन्होंने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया. पाक के खिलाफ कुलदीप ने पंजा खोला जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी 4 विकेट हासिल किए. अब देखना होगा कि बांग्लादेश के सामने चाइनामैन गेंदबाज किस अंदाज में पेश आते हैं.

Tags: Asia cup, Kuldeep Yadav, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here