[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप में आज पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से
चोटिल नसीम शाह की जगह तूफानी पेसर टीम में आया
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ 228 रन की हार के दर्द से अभी पाकिस्तान पूरी तरह उबरा भी नहीं था कि उसे एक और झटका लग गया. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के करो या मरो वाले मैच से पहले उसके दो अहम तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ चोटिल हो गए थे. ये दोनों श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेले. ऐसे में इस अहम मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान की टीम में ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई, जिसका एक्शन श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा जैसा है. इसी वजह से इस गेंदबाज को ‘पाकिस्तानी मलिंगा’ भी कहा जाता है और ये खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में अपना जलवा दिखा चुका है. हम बात कर रहे हैं जमान खान की. जो कम वक्त में ही डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में उभरे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान मैच से पहले ही कर दिया है. भारत के खिलाफ मैच से इस टीम में 5 बदलाव हुए हैं. 22 साल के जमान को चोटिल नसीम शाह के स्थान पर टीम में मौका मिला है.
अपने वनडे डेब्यू से पहले जमान खान ने कहा था, “पाकिस्तान टीम में चुने जाने से काफी अच्छा महसूस कर रहा हैं. कभी नहीं सोचा था कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा. काफी अर्से बाद टीम में आया हूं. हारिस और नसीम भाई से बात की है कि इस विकेट पर किस तरह से गेंदबाजी करनी है. उनसे जो जानकारी मिली है, उसी आधार पर गेंदबाजी करूंगा.”
कौन हैं जमान खान?
जमान खान पाकिस्तान के लिए टी20 खेल चुके हैं. उन्होंने अबतक खेले 6 टी20 में 4 विकेट लिए हैं. उनका एक्शन बिल्कुल श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा जैसा है. इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान का मलिंगा भी कहा जाता है. जमान ने पाकिस्तान सुपर लीग में भी अच्छी गेंदबाजी की है. उन्होंने पीएसएल 2023 में 13 मैच में कुल 15 विकेट लिए थे. जमान ने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बना ली है.
उन्होंने लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच हुए पीएसएल 2023 के फाइनल में आखिरी ओवर फेंका था और लाहौर को 1 रन से जीत दिलाते हुए चैंपियन बनाया था. इसी वजह से टी20 में उनकी अच्छी डिमांड है. वो द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की तरफ से भी खेले थे. उनकी यॉर्कर को खेलना लगभग नामुमकिन है.
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, Naseem Shah, Pakistan, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : September 14, 2023, 07:16 IST
[ad_2]
Source link