[ad_1]
नई दिल्ली. पूरा भारत आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस मना रहा है. भारतीय क्रिकेटर भी इसे कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं. मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने फैंस से इस मौके पर 4 सवाल पूछे हैं. उनका सवाल किसी अलग क्षेत्र से नहीं बल्कि क्रिकेट से ही जुड़ा है. आइए जानते हैं उन्होंने अपने फैंस से क्या सवाल पूछे और देखते हैं कि आप इनमें से किसी सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं.
सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ” क्या आप मुझे बता सकते हैं, नीचे दिए गए क्रिकेट के शब्दों को हिंदी में क्या कहते हैं?” सचिन तेंदुलकर के शब्द कुछ इस तरह थे.
1. Umpire
2. Wicket-keeper
3. Fielder
4. Helmet
एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान, 17 खिलाड़ियों को मिला मौका, सुनील छेत्री को…

उन्होंने अंपायर, विकेटकीपर, फील्डर और हेलमेट का मतलब हिंदी में पूछा. हो सकता है कि आप लोगों में से कई लोगों को पता हो कि इसका सही उत्तर क्या है. कई लोगों ने इसका उत्तर भी दिया. करीब घंटे भर में सचिन के इस पोस्ट पर हजार से भी ज्यादा जवाब आए. आइए देखते है यूजर्स ने इसपर किस तरह का जवाब दिया.


फैंस की उम्मीदें धुल जाएंगी, नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का फाइनल? सिर्फ श्रीलंका नहीं, 2 और हैं वजह

बता दें कि सचिन तेंदुलकर अक्सर ऐसे मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर क्रिकेट से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स बताए थे. फैंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया था. सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे महान बल्लेबाज में से एक रहे हैं. अपने करियर में सचिन ने 33000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं.
.
Tags: Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : September 14, 2023, 13:45 IST
[ad_2]
Source link