Home Breaking News लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: यूपी संगठन में किया बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा: यूपी संगठन में किया बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष

0
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा:  यूपी संगठन में किया बड़ा फेरबदल, एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष

[ad_1]

Major reshuffle in UP BJP organization, district heads of 75 percent districts changed

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी बीजेपी ने अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। 

बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।  98 जिलों में 69 जिलाध्यक्ष नए बनाए गए हैं और 29 पुराने जिलाध्याक्षों पर ही दांव लगाया गया है।हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला में विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह रायबरेली में बुद्विलाल पासी, सीतापुर से राजेश शुक्ला, बाराबंकी में अरविंद मौर्या, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, बहराइच में बृजेश पांडेय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की बात कही है। 

जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले हुए संगठन के इस फेरबदल में साफ तौर पर चुनावी तैयारी देखी जा सकती है। पार्टी ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे नेताओं पर दांव लगाया है। इस फेरबदल में सोशल इंजीनियरिंग की झलक साफ देखने को मिल रही है। पार्टी ने इस फेरबदल में जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की है। साथ ही उन लोगों को पद से हटाया है जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कुछ महीने बाद होने जा रहे लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण के समीकरणों को देखते भी हुए इन चेहरों का चयन किया है।

अंबेडकरनगर में बने त्रयंबर तिवारी जिलाध्यक्ष

भाजपा ने अवध क्षेत्र के महामंत्री त्रयंबक तिवारी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मूलतः जिले के हंसवर निवासी त्रयंबक लखनऊ में रहकर पार्टी की बड़ी गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। जिले के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती आई है। यहां अब तक मिथिलेश त्रिपाठी अध्यक्ष थे।

अभिषेक मिश्रा को हटाकर कमलेश श्रीवास्तव बने महानगर अध्यक्ष

अयोध्या, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अयोध्या में महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया है। महानगर अध्यक्ष रहे अभिषेक मिश्रा को हटाकर कमलेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मौजूदा समय में वे भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री पद पर हैं। वे भाजपा में जिला कार्य समिति सदस्य भी रह चुके हैं। 2018 में उन्हें पहली बार महानगर अध्यक्ष चुना गया था महानगर अध्यक्ष के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। बीते विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में भी उन्हें संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थी।

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने बसपा से आए अरविंद मौर्य

बाराबंकी, भाजपा ने जिलाध्यक्ष बदल दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने शशांक कुशमेस की जगह जिला महामंत्री अरविंद मौर्य को नया जिलाध्यक्ष बना दिया है। अरविंद मौर्य 2017 से पहले बसपा में थे। भाजपा में आने के बाद उन्होंने बाराबंकी सदर सीट से टिकट की दावेदारी करनी शुरू कर दी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इनको अपना प्रत्याशी भी बनाया मगर विपक्षियों ने उनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने तथा तस्करी के मामले में सजा मिलने को लेकर तंज करना शुरू कर दिया। पार्टी हाईकमान ने इसे गंभीरता से लिया था। आपराधिक मामले दर्ज होने और तस्करी के मामले में सजा मिलने के कारण अरविंद मौर्या का नामांकन पत्र रद्द होने की आशंका में आनन फानन में इनका टिकट वापस लिया।

बुद्धिलाल पासी बनाए गए  रायबरेली भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

 भाजपा ने बुद्धिलाल पासी को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। रामदेव पाल को हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बुद्धि लाल पासी को नगर पालिका रायबरेली के पद पर अध्यक्ष का टिकट मिलना था, लेकिन ऐन मौके पर काट दिया गया था।

सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष बने राजेश शुक्ला

 भारतीय जनता पार्टी ने राजेश शुक्ला को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वह अब तक जिला इकाई में महामंत्री का काम देख रहे थे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि हर बूथ को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता तक सही से पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं से अच्छादित कराने पर जोर रहेगा।

राम प्रसाद मिश्र बने अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष

 लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। अब राम प्रसाद मिश्र को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।अभी तक वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष को कमान 

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे बृजेश पांडेय को बनाया गया बहराइच जिले का भाजपा का नया अध्यक्ष। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही है। 

श्रावस्ती में जिलाध्यक्ष बने उदय प्रकाश त्रिपाठी

संगठन में लंबे समय से बने हुए बीजेपी नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here