Home Sports वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट ने मचाया हाहाकार, बाबर चारो खाने चित

वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट ने मचाया हाहाकार, बाबर चारो खाने चित

0
वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट ने मचाया हाहाकार, बाबर चारो खाने चित

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर की पहले बैटिंग.
बाबर आजम ने 29 रन पर खोया अपना विकेट.

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ (PAK vs SL) करो या मरो के मुकाबले में उतर चुकी है. पाकिस्तान के ऊपर पहले ही संकट के बादल छाए हुए थे. जब मुकाबले के ऊपर से बारिश का साया हटा तो वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट बाबर की टीम पर हावी हो चुका है. पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला ले लिया. जिसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपना शिकंजा इस तरह कसा कि स्टार बैटर बाबर आजम (Babar Azam) भी चारो खाने चित नजर आए.

पाकिस्तान की बैटिंग काफी नाजुक नजर आई. फखर जमान अपना विकेट सस्ते में दे बैठे, उन्हें प्रमोद मधुशन ने अपने जाल में फंसाया. इसके बाद सभी की नजरें कप्तान बाबर आजम पर टिकी हुईं थी. बाबर मैदान में उतरे और टीम का स्कोरबोर्ड तेजी से चलाना शुरू किया. लेकिन श्रीलंका का वो गेंदबाज बाबर के लिए काल बनकर आया जो पिछले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से भारत को चुनौती दे चुका था. हम बात कर रहे हैं दुमिथ वेल्लालागे की, जिनके सामने बाबर आजम चारो खाने चित नजर आए. बाबर आजम 29 रन बनाकर लगभग सेट ही हो चुके थे कि वेल्लालागे ने बाबर को चुनौती देना शुरु किया. स्टार गेंदबाज ने एक गेंद ऐसी फेंकी कि बाबर आजम मात खा गए. बाबर का पैर हवा में था कि विकेटकीपर ने बिजली की तेजी से उनकी गिल्लियां बिखेर दीं.

भारत के खिलाफ खोला था पंजा

वेल्लालागे मानो स्टार बल्लेबाजों के हाथ धोकर पीछे पड़े हैं. भारत के खिलाफ भी उन्होंने अपना कहर बरपाया था और पंजा खोला था. इतना ही नहीं, उन्होंने बल्ले से भी टीम इंडिया को चुनौती दी थी. वेल्लालागे ने 42 रन के साथ 5 विकेट अपने नाम किए थे. उनके पंजे में विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के विकेट शामिल रहे. अब देखना होगा कि आज स्टार बॉलर पाकिस्तान के पूरी तरह परखच्चे उड़ाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

पाकिस्तान-श्रीलंका मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो, किस टीम से होगा भारत का फाइनल, कौन होगा बाहर ?

पाकिस्तान की टीम में इमाम उल हक के स्थान पर आए अब्दुल्लाए शफीक ने सूझ-बूझ भरी बैटिंग की. उन्होंने बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी को अंजाम देकर पाकिस्तान को इस जंग में बनाए रखा है. दूसरे छोर की जिम्मेदारी पाकिस्तान की रीढ़ यानि मोहम्मद रिजवान पर आ चुकी है.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here