Home Sports संन्यास से लौटते ही स्टोक्स का तूफान, मैदान पर दे दनादन, NZ का निकला दम

संन्यास से लौटते ही स्टोक्स का तूफान, मैदान पर दे दनादन, NZ का निकला दम

0
संन्यास से लौटते ही स्टोक्स का तूफान, मैदान पर दे दनादन, NZ का निकला दम

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में हराया
बेन स्टोक्स ने खेली 182 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी

नई दिल्ली. अगर किसी को इस बात को लेकर संदेह था कि 14 महीने के संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट में लौटे बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप के लिए तैयार होंगे तो ओवल में उनकी 182 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी देखने के बाद सारे शंका के बादल हवा हो गए हैं. स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में महज 76 गेंद में अपना चौथा शतक ठोका. उनकी ये पारी शतक पर ही नहीं रूकी. बल्कि इस धाकड़ ऑलराउंडर ने 124 गेंद में 182 रन ठोक डाले. ये वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. बेन स्टोक्स की इस मैराथन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में 368 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 39 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई और स्टोक्स के 182 से एक रन कम यानी 181 रन से मैच हार गई. इसके साथ ही इंग्लैंड ने चार वनडे की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ किआ ओवल में हुए तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग की थी. इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही थी. दो विकेट जल्दी गिर गए थे. बेन स्टोक्स को तीसरे ओवर में ही बैटिंग के लिए उतरना पड़ा था. लेकिन, उनके आते ही सारा खेल बदल गया. स्टोक्स ने डेविड मलान के साथ मिलकर ऐसा खूंटा गाड़ा कि न्यूजीलैंड को तीसरा विकेट 212 रन के स्कोर पर मिला. यानी मलान और स्टोक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कुटाई की शुरुआत मलान ने शुरू की. उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की 30 गेंदों में 56 रन लूटे. फर्ग्यूसन के 9 ओवर में कुल 80 रन आए.

स्टोक्स ने 15 चौके और 9 छक्के उड़ाए
इसके बाद स्टोक्स ने धुंआधार बैटिंग शुरू की और न्यूजीलैंड के हर गेंदबाज की पिटाई की. वो घुटने की चोट से जूझ रहे थे. इसलिए उन्होंने खड़े-खड़े लंबे शॉट्स लगाए. उन्होंने 182 रन की पारी में 9 छक्के मारे. इसमें से 6 तो आखिरी 31 गेंदों पर ठोके. 10वां छक्का मारने की कोशिश में स्टोक्स स्क्वेयर लेग पर कैच आउट हो गए. लेकिन, वो अपना काम कर चुके थे. स्टोक्स ने 15 चौके भी ठोके.

Asia Cup का ‘सेमीफाइनल’ जीतने के लिए पाकिस्तान ने चला दांव, बाबर की टीम में आया ‘मलिंगा’, होगा वनडे डेब्यू

वोक्स और लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट लिए
369 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही. 70 रन के स्कोर पर ही उसका आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. क्रिस वोक्स ने नई गेंद से कहर बरपाया. ग्लेन फिलिप्स ने जरूर मोर्चा संभाला लेकिन वो अकेले क्या कर पाते. फिलिप्स ने 76 गेंद में 72 रन की पारी खेली. उनके अलावा रचिन रवींद्र ने 28 रन बनाए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 39 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने ये मैच 181 रन से जीता. वोक्स ने 3 और लियाम लिविंगस्टोन ने भी इतने ही विकेट झटके.

Tags: Ben stokes, Dawid Malan, England vs new zealand, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here