Home Sports 2015 में उड़ाया धोनी का स्टंप, महीने भर के अंदर मिली टीम इंडिया में जगह, ले चुका है 326 विकेट, कौन है यह बॉलर?

2015 में उड़ाया धोनी का स्टंप, महीने भर के अंदर मिली टीम इंडिया में जगह, ले चुका है 326 विकेट, कौन है यह बॉलर?

0
2015 में उड़ाया धोनी का स्टंप, महीने भर के अंदर मिली टीम इंडिया में जगह, ले चुका है 326 विकेट, कौन है यह बॉलर?

[ad_1]

नई दिल्ली. नेशनल टीम के लिए खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है. देश के लिए खेलना है तो आईपीएल अच्छा जरिया है. कई खिलाड़ी इसमें अपनी किस्मत आजमाते हैं. रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के जरिए ही टीम में जगह बनाई है. आज हम एक ऐसे खिलाड़ी का जिक्र करने जा रहे हैं. जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी को आउट करने के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई थी.

दरअसल, यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार जसप्रीत बुमराह हैं. बुमराह ने ही साल 2015 के विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया था, जिसके कुछ दिन बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल गई थी. साल 2015 के विजय हजारे ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह की टीम आमने-सामने आई थी. बुमराह गुजरात की ओर से खेल रहे थे जबकि धोनी रांची से.

रिंकू सिंह ने फिर जीता दिल, 180 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, साथी ने मचाया कोहराम

धोनी की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. झारखंड ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 47 ओवर में 177 रन बनाए थे, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक 44 रन बनाए थे. धोनी के अलावा कोई भी खिलाड़ी 40 रन तक का आंकड़ा नहीं छू सका था. धोनी 44 पर ही बैटिंग कर रहे थे तभी बुमराह गेंदबाजी करने आए. उन्होंने चौथी गेंद पर धोनी को बोल्ड कर दिया था. इससे पहले वह ईशांक जग्गी के रूप में एक विकेट ले चुके थे.

6 महीने बाद मिली टीम इंडिया में एंट्री

11 दिसंबर 2015 को इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें जनवरी 2016 में सेलेक्टर्स की ओर से बुलावा आ गया. उन्होंने अपना पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 जनवरी 2016 को खेला था, जिसमें उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 40 रन दिए थे और 2 विकेट भी झटके थे. ऐसा माना जाता है कि एसएस धोनी ने ही सेलेक्टर्स से बुमराह के लिए बात थी. हालांकि, हम इस बात का दावा नहीं करते हैं.

Tags: Jasprit Bumrah, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here