[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान की हालत एशिया कप में ठीक नहीं है. उनकी टीम करो या मरो वाले जगह पर आकर खड़ी हो गई है. श्रीलंका के खिलाफ अगर मैच रद्द भी हुआ तो उनका सफर एशिया कप में यही खत्म हो जाएगा. पाकिस्तान के पीछे होने की वह भी टीम इंडिया है उनका रन रेट भारतीय टीम के कारण ही गिरा. जब उन्हें भारत से 228 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की इस खराब हालत से पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी नाराज हैं.
कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,” अगर आपको वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है. एशिया कप के फाइनल में जाना है. अगर आपकी ऐसी सोच रही तो आप नीदरलैंड को भी नहीं हरा सकोगे. मैनेजमेंट क्या कर रहा है? आपको पहले बॉलिंग करने के लिए किसने कहा था. कम से कम खिलाड़ियों को क्रीज पर रहने की सलाह दें. आपका रन रेट इतना खराब है कि आपने बांग्लादेश के खिलाफ 190 रन के आस पास चेज किए 40 ओवर में.”
अकमल ने आगे कहा, “आप खिलाड़ियों को मैदान पर मैसेज भेजिए. जिस तरह से शादाब, इफ्तिकार और सलमान आउट हुए उससे पहले आपको उन्हें यह बताना चाहिए कि वह पूरा ओवर खेले. कम से कम आप स्कोर 260-280 तक तो लेकर जाओ. मुझे पता है कि पीसीबी उनसे सवाल नहीं करता. किसी के पास कोई गेम प्लान, कोई एप्रोच नहीं है. सब छुट्टियां मनाने गए हैं. आप टॉप क्लास टीम के खिलाफ स्कूल के लड़को के तरह खेल रहे हो.”
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 का अहम मैच आज 14 सितंबर को कोलंबो में खेला जाने वाला है. ये मैच जो टीम जीतेगी, उसका फाइनल में भारत से भिड़ना पक्का हो जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान के लिए नसीम शाह, हारिस रउफ जैसे दिग्गज गेंदबाज नहीं खेलेंगे.
.
Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Kamran akmal
FIRST PUBLISHED : September 14, 2023, 15:29 IST
[ad_2]
Source link