Home Sports INDvsBAN: श्रीलंका को हराने वाली आधी टीम इंडिया ने ली छुट्टी, खूंखार बैटर लौटा

INDvsBAN: श्रीलंका को हराने वाली आधी टीम इंडिया ने ली छुट्टी, खूंखार बैटर लौटा

0
INDvsBAN: श्रीलंका को हराने वाली आधी टीम इंडिया ने ली छुट्टी, खूंखार बैटर लौटा

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया को एशिया कप में मौसम की बेरुखी की वजह से लगातार दो दिन मैच खेलना पड़ा. अच्छी बात ये रही कि टीम इंडिया पर इसका असर नहीं पड़ा और भारत ने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को धूल चटाकर एशिया कप के फाइनल का टिकट कटाया. अब सुपर-4 राउंड में भारत का आखिरी मैच बांग्लादेश से है. बांग्लादेश की टीम पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारत भी फाइनल में पहुंच चुका है. ऐसे में इस मुकाबले की दोनों टीमों के लिहाज से उतनी अहमियत नहीं है. इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ उतरे अधिकतर खिलाड़ियों ने गुरुवार को टीम के प्रैक्टिस सेशन से छुट्टी रखी.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन से खुद को दूर रखा और रिकवरी के लिए आराम का फैसला लिया. भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि चोट के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर बैठने वाले श्रेयस अय्यर ने जरूर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और वो काफी अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने काफी देर नेट्स पर बल्लेबाजी की. अय्यर के अलावा शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और तिलक वर्मा भी अभ्यास सत्र में नजर आए.

श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के सुपर-4 मैच में टॉस से पहले वॉर्म अप मैच से पहले पीठ में दर्द और अकड़न की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें मैच में नहीं खिलाने का फैसला लिया गया औऱ उनके स्थान पर केएल राहुल को मौका मिला. राहुल ने शतक ठोक भारतीय टीम में दमदार वापसी की. उन्होंने विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी. इसके बाद श्रेयस श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले और ईशान किशन इस मैच में उतरे थे. ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन की पारी खेली थी.

Pak vs SL Live Score: पाकिस्तान-श्रीलंका में एशिया कप का ‘सेमीफाइनल’, बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत ये मैच भी जीता था. अब श्रेयस ने अभ्यास शुरू कर दिया है. हालांकि, वो बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी सुपर-4 मैच में खेलेंगे या नहीं, ये तो फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद ही पता लगेगा लेकिन अगर श्रेयस फिट हुए तो उनका खेलना तय है. ऐसे में केएल राहुल या ईशान किशन में से कौन टीम से बाहर जाएगा ये देखना होगा.

Tags: Asia cup, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Shreyas iyer, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here