Home Breaking News Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद

Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद

0
Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद

[ad_1]

Telangana Police arrest 4 interstate robbers recovers jewwllery and other valuables worth crores news and upda

तेलंगाना के वारंगल में चोरों से बरामद हुई ज्वैलरी।
– फोटो : ANI

विस्तार


तेलंगाना के वारंगल से पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में चोरी को अंजाम दे चुके चार चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। वारंग के कमिश्नर एवी रंगनाथन ने बताया कि इनके पास से करीब 2.5 करोड़ रुपये की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद की गई है। 

उन्होंने कहा, “हमने चार अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा है, जो मुख्य तौर पर घरों में गुपचुप घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह लोग आदतन अपराधी हैं। हमने उन्हें 32 अलग-अलग मामलों में शामिल रहने के लिए गिरफ्तार किया और ढाई करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद की है।” 

कमिश्नर ने बताया कि इन चोरों से एक फ्रांस की बनी पिस्तौल और कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इन चोरों का वारंगल, आदिलाबाद, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश की अन्य जगहों पर चोरी और लूट का रिकॉर्ड है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here