Home Sports बाबर ने सुनाई बुरी खबर, खूंखार गेंदबाज वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा

बाबर ने सुनाई बुरी खबर, खूंखार गेंदबाज वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा

0
बाबर ने सुनाई बुरी खबर, खूंखार गेंदबाज वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर
बाबर आजम ने चोटिल खिलाड़ी की फिटनेस पर दिया अपडेट

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई. श्रीलंका ने सुपर-4 राउंड के एक मैच में बाबर आजम की सेना को2 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम को एक और झटका लगा है. चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेले तेज गेंदबाज नसीम शाह वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलते नजर आ सकते हैं.

बाबर आजम ने ये आशंका जताई है कि नसीम शाह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के शुरुआती मैचों में हिस्सा लेने के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे. हालांकि पीसीबी ने नसीम की दाहिने कंधे की चोट से उबरने के लिए समयसीमा सार्वजनिक नहीं की है लेकिन बाबर इस बात को लेकर अनिश्चित दिखे कि नसीम अगले महीने टूर्नामेंट की शुरुआत से फिट हो पाएंगे या नहीं. हालांकि, हारिस रऊफ को लेकर बाबर निश्चित हैं कि वो विश्व कप के लिए फिट हो जाएंगे.

श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद जब बाबर आजम से पूछा गया कि अगर नसीम शाह और हारिस रऊफ विश्व कप के लिए फिट नहीं पाते हैं तो आपके पास बैकअप प्लान है. इस पर पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, “मैं आपको बाद में बताऊंगा. फिलहाल, अपने प्लान बी के बारे में कुछ नहीं बता सकता. लेकिन, हारिस रऊफ की चोट उतनी गंभीर नहीं है. उन्हें हल्का सा खिंचाव है और वो विश्व कप से पहले रिकवर कर जाएंगे. नसीम शाह भी चोट से उबर रहे लेकिन वो कुछ मैच मिस कर सकते हैं. मुझे नहीं पता कि उन्हें रिकवर होने में कितना वक्त लगेगा लेकिन मेरे विचार से नसीम वर्ल्ड कप में आगे हमारे साथ रहेंगे. देखते हैं क्या होता है.”

नसीम की चोट पर पीसीबी ने कोई अपडेट नहीं दिया
पीसीबी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नसीम की चोट कितनी गंभीर है. वह इस समय दुबई में अपने दाहिने कंधे के नीचे की मांसपेशियों की चोट का स्कैन करा रहे हैं. नसीम को ये चोट भारत के खिलाफ मैच में डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए लगी थी. वह ओवर के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए थे और बाद में एशिया कप से ही बाहर हो गए. रऊफ ने भी भारत के खिलाफ रिजर्व डे में गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि वो भी चोटिल थे. इसी वजह से पाकिस्तान ने विश्व कप को करीब देखते हुए उनसे गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला लिया था.

PAK vs SL: श्रीलंका से हारे तो कप्तान बाबर आजम का झुक गया सिर, पाकिस्तान क्यों हारा? गिनाई 2 वजह

नसीम पहले भी चोटिल हो चुके हैं
20 साल के नसीम को अपने करियर के शुरुआती दौर में चोट की समस्या का सामना करना पड़ा था. जब वह 17 वर्ष के थे तब उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के एक साल बाद पीठ में लगी चोट के कारण 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था. कमबैक के 6 हफ्ते बाद नसीम शाह को ग्लॉस्टरशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू करते वक्त कंधे की चोट के कारण फिर एक महीने के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा था. नसीम पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने वनडे डेब्यू के बाद से 14 मैच में 17 की औसत से 32 विकेट लिए हैं.

पाकिस्तान एशिया कप से बाहर, श्रीलंका ने रौंदकर बनाई फाइनल में जगह, टीम इंडिया से होगा मुकाबला

पाकिस्तान अपने वनडे विश्व कप के अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा. इसके बाद 10 अक्टूबर को उसकी टक्कर श्रीलंका से होगी और फिर 14 अक्टूबर को भारत से मुकाबला होगा.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Haris Rauf, Naseem Shah, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here