[ad_1]
आमतौर पर किसी फिल्म की सफलता को लेकर मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस होती है तो फिल्म के सितारे मीडिया के नुमाइंदों के सवालों के खुलकर जवाब देते रहे हैं। लेकिन, पहले ‘पठान’ और अब ‘जवान’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी ने एक नया चलन शुरू किया है और वह है देश-दुनिया के पत्रकारों का मजमा लगाकर उन्हें एक भी सवाल न पूछने देना। रिलीज के पहले हफ्ते में ही 389.88 करोड़ रुपये कमा चुकी शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ की सफलता को लेकर मुंबई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी ऐसा ही कुछ नजर आया। एटली ने शाहरुख की तारीफ की, शाहरुख ने विजय सेतुपति की तारीफ की, दीपिका ने भी शाहरुख की तारीफ की और फिर सबने एक दूसरे की तारीफ की। और, प्रेस कांफ्रेंस समाप्त। पत्रकार वीडियो बनाते रहे, उधर मंच एक रेडियो जॉकी पहले से तय सवाल फिल्म के सितारों से पूछते रहे।
सितारों और पत्रकारों के बीच फैंस की एंट्री
पत्रकारों और सितारों के बीच मुंबई में दूरी बढ़ती जा रही है। अब इन दोनों के बीच सितारों के वे फैंस आ गए हैं जिन्हें इस तरह के आयोजनों के लिए खास तौर से बुलाया जाता है। कार्यक्रम के पहले बाकायदा रिहर्सल कराई जाती है। ‘भारत की शान, शाहरुख खान’ जैसे नारे याद कराए जाते हैं और फिर शुरू होता है जश्न का सिलसिला। फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले हफ्ते (आठ दिन) में अकेले हिंदी में 347.98 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करण भी रिलीज के आठवें दिन तक कुल मिलाकर 41.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुके हैं। इस शानदार कामयाबी का जश्न मनाने के लिए यहां यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में रातों रात मंच बना। इसी स्टूडियो में फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग चलती रही है और इस फिल्म के सेट्स के कुछ हिस्से मंच के आसपास ‘जवान’ के जश्न के दौरान भी देखे जा सकते थे।
अनिरुद्ध ने शाहरुख, दीपिका को नचाया
सितारों से आरजे संवाद
दीपिका को झांसा देकर कराया रोल
Dono New Song: दोनों का गाना ‘अग्ग लगदी’ रिलीज, विवाह गीत में खूब जमीं पलोमा-राजवीर की जोड़ी
[ad_2]
Source link