Home Breaking News हादसा : उत्तरी दिल्ली में टाटा एस ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत, तीन घायल

हादसा : उत्तरी दिल्ली में टाटा एस ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत, तीन घायल

0
हादसा : उत्तरी दिल्ली में टाटा एस ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत, तीन घायल

[ad_1]

Delhi: Two died in a road accident. three injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को टाटा एस ने कुचल दिया। इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:33 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला इलाके में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया। 

उपचार के दौरान चार साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सुभाष और दो मासूम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here