Home Sports Asia Cup 2023 Final: बारिश के कारण रद्द हुआ एशिया कप फाइनल, तो ये टीम जीत लेगी ट्रॉफी, सामने आया नाम

Asia Cup 2023 Final: बारिश के कारण रद्द हुआ एशिया कप फाइनल, तो ये टीम जीत लेगी ट्रॉफी, सामने आया नाम

0
Asia Cup 2023 Final: बारिश के कारण रद्द हुआ एशिया कप फाइनल, तो ये टीम जीत लेगी ट्रॉफी, सामने आया नाम

[ad_1]

Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच रविवार 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (RPS) में खेला जाएगा. रविवार को कोलंबो का मौसम फैंस को मायूस कर सकता है. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल मैच वाले दिन रविवार 17 सितंबर को कोलंबो में 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच बारिश के कारण धुल गया तो ट्रॉफी किस टीम को दी जाएगी.

रद्द हुआ एशिया कप फाइनल, तो ये टीम जीत लेगी ट्रॉफी

रविवार को कोलंबो का मौसम बहुत बेहतर नहीं दिख रहा है. रविवार को कोलंबो में बारिश की कम से कम 80 प्रतिशत संभावना है. दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (RPS) में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में इस मैच में शाम 7 बजे तक बारिश होती रहेगी. हालांकि अगर ये मैच बारिश के कारण रविवार 17 सितंबर को पूरा नहीं हो पाया, तो उसके लिए सोमवार 18 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है.

सामने आया नाम विजेता का नाम 

बारिश के कारण अगर रविवार 17 सितंबर और सोमवार 18 सितंबर (रिजर्व डे) को भी भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो उस सूरत में दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. एशिया कप 2023 के फाइनल मैच का नतीजा निकालने के लिए भारत और श्रीलंका की टीमों को 20-20 ओवर खेलने ही होंगे. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में हुआ था ऐसा

यदि भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल रद्द हो जाता है, तो कप्तान रोहित शर्मा और दासुन शनाका एक साथ एशिया कप 2023 ट्रॉफी साझा करेंगे. यह पहली बार नहीं होगा कि भारत और श्रीलंका किसी मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ट्रॉफी साझा करेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल कोलंबो के इसी आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 29 और 30 सितंबर को बारिश के कारण पूरा नहीं होने की वजह से रद्द हो गया था. तब कप्तान सौरव गांगुली और सनथ जयसूर्या ने ट्रॉफी साझा की और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here