Home Sports Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह, पंड्या और सिराज नहीं देंगे दिखाई! ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह, पंड्या और सिराज नहीं देंगे दिखाई! ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

0
Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह, पंड्या और सिराज नहीं देंगे दिखाई! ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) की टीम आज 15 सितंबर को सुपर 4 के अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होगी. भारत ने फाइनल में जगह बना ली है. जबकि बांग्लादेश का एशिया कप में यह अंतिम मैच होगा. टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा की हाथों में होगी. एक रिपोर्ट के अनुसार 3 दिग्गज खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. इनमें हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद सिराज को बाहर बिठाने का फैसले किया है. उनकी जगह मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी एशिया कप 2023 में गेंदबाजी करते हुए नजर आ चुके हैं. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा अब तक एक भी मैच में दिखाई नहीं दिए हैं. टीम इंडिया अगर इस मैच में हार भी जाती है तो उन्हें टूर्नामेंट में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. हालांकि, उनके वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर आने की संभावना कम हो जाएगी.

Ind vs Ban:बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की जीत तय समझो! आंकड़े देख शर्मा जाएंगे शाकिब, 39 मैचों में सिर्फ…

अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला करता है तो बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिल जाएगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने एशिया कप में अभी तक एक मैच भी नहीं खेला है. वो चोट से लौटे हैं. शमी ने भी बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं की. भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा.

PAK vs SL: श्रीलंका से हारे तो कप्तान बाबर आजम का झुक गया सिर, पाकिस्तान क्यों हारा? गिनाई 2 वजह

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

बैकअप: संजू सैमसन

Tags: Asia cup, India vs Bangladesh, Jasprit Bumrah, Mohammad Siraj

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here