Home Breaking News Parliament: संविधान की प्रति लेकर नई संसद में प्रवेश करेंगे PM मोदी! जानें विशेष सत्र में किस दिन क्या होगा

Parliament: संविधान की प्रति लेकर नई संसद में प्रवेश करेंगे PM मोदी! जानें विशेष सत्र में किस दिन क्या होगा

0
Parliament: संविधान की प्रति लेकर नई संसद में प्रवेश करेंगे PM मोदी! जानें विशेष सत्र में किस दिन क्या होगा

[ad_1]

PM Modi will enter the new Parliament with copy of Constitution! Know what will happen in the special session

new parliament building
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगामी 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। पांच दिन के इस विशेष सत्र के पहले 17 सितंबर को नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। यह संसद की नई इमारत में पहला और औपचारिक ध्वजारोहण होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ नई संसद के गज द्वार पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद रह सकते हैं। 

इसी दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जब प्रधानमंत्री पुरानी संसद से नए संसद भवन में प्रवेश करेंगे, तब वे अपने साथ भारतीय संविधान की एक प्रति अपने हाथों में रख सकते हैं। नई संसद भवन में संविधान हॉल भी बनाया गया है। इसमें देश की संवैधानिक विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई है।

सीट, कैंटीन सब कुछ जांचने में जुटे कर्मचारी

संसद का विशेष सत्र पुराने भवन में शुरू होगा, फिर नए भवन में चलेगा। 19 सितंबर को दोनों सदनों की कार्यवाही पुराने के बजाय नए संसद भवन में होगी क्योंकि इस दिन गणेश चतुर्थी भी है। इस दिन नए संसद भवन में विधिवत पूजा के बाद प्रवेश किया जाएगा। इसके बाद ही कार्यवाही का संचालन होगा।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here