Home Breaking News अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

0
अनुराग कश्यप-हंसल मेहता की तारीफ पर कंगना रणौत ने दी प्रतिक्रिया, खुद को बताया बैटमैन

[ad_1]



कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें दोनों डायरेक्टर उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक वीडियो में  अनुराग कश्यप ने कंगना की प्रशंसा की और कहा, “वह बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती है, उसके साथ अन्य समस्याएं भी होती हैं। हालांकि, जब उनकी प्रतिभा की बात आती है, तो कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता। एक अभिनेता के रूप में, एक ईमानदार रचनात्मक व्यक्ति के रूप में भी, उनके अंदर जो कुछ है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता।


वहीं दूसरे वीडियो में “हंसल मेहता उन्हें कमाल की अदाकारा कहते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों वीडियो के बाद कंगना ने अगली स्टोरी में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ”ये बात पर सब सहमत होते हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग।1- एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं। 2-हिंसक और अतिवादी भी हूं, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को भी मैं पसंद हूं.। 3-थोड़ी बिगाड़ी हूं और बहुत जिद्दी हूं। 4- भयंकर वाली टैलेंटेड, मतलब G.O.A.T टाइप। इसको कहते हैं बैटमैन..वही हूं मैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना राघव लॉरेंस के साथ जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास तेजस भी है जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी लीड रोल में दिखेंगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here