Home Breaking News ग्रेनो लिफ्ट हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजूदरों की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही

ग्रेनो लिफ्ट हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजूदरों की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही

0
ग्रेनो लिफ्ट हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजूदरों की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही

[ad_1]

Eight people dead so far in lift accident in Greater Noida Dream Valley Phase two

ड्रीम वैली लिफ्ट हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से अब तक आठ मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल चार और मजदूरों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। कल हादसे में चार लोगों की मौत गई थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आम्रपाली के ड्रीम वैली फेस-2 प्रोजेक्ट में हुए हादसे के जिम्मेदार लोगों ने जर्जर लिफ्ट में चढ़ाकर मजूदरों को मौत के मुंह में धकेला दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनबीसीसी के अधिकारियों पर सुरक्षा के मानकों को दरकिनार करने की बात सामने आई है। लिफ्ट में तकनीकी खामी आने पर पहले भी मजदूरों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद न तो लिफ्ट बदलवाई गई और न ही मरम्मत कराई गई। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here