Home Sports ‘तू चल मैं आया’..मिडिल ऑर्डर ने रोका रोहित का अजेय रथ, हार में मिले कितने सबक?

‘तू चल मैं आया’..मिडिल ऑर्डर ने रोका रोहित का अजेय रथ, हार में मिले कितने सबक?

0
‘तू चल मैं आया’..मिडिल ऑर्डर ने रोका रोहित का अजेय रथ, हार में मिले कितने सबक?

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से दी शिकस्त.
सूर्यकुमार यादव का वनडे में फ्लॉप शो जारी रहा.

नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी इस कदर रही कि पाकिस्तान से लेकर श्रीलंका तक उनकी टीम को मात नहीं दे सकी. लेकिन ज्यों की हिटमैन ने टीम पर दांव खेला तो इस अजेय रथ पर ब्रेक लग गया. बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार में मिडिल ऑर्डर का हाल ‘तू चल मैं आया’ के समान हो चुका था. बांग्लादेश की इस हार टीम इंडिया को बड़े सबक मिल चुके है.

बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में शून्य पर चलते बने. जिसके बाद एक तरफ से शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल रखा था लेकिन दूसरी तरफ से विकेट ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. इस मैच में रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा को डेब्यू कैप दी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को भी वर्ल्ड कप से पहले एक गोल्डन चांस दिया. इसके अलावा अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में भी बदलाव किए. शार्दुल को रोहित ने फिर से आजमाया, उन्होंने भले ही 3 विकेट निकाले लेकिन 60 रन भी खर्च किए.

सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो

स्काई को वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका दिया गया है. टीम को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप के आगाज से पहले स्काई वनडे कोड को क्रैक कर लें. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया और एक बार फिर सस्ते में चलते बने. 3 नंबर पर डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा भी वर्ल्ड कप के लिए श्रेयस अय्यर के स्थान पर अपनी दावेदारी पेश करने में कामयाब नहीं हो सके.

Asia Cup Final: विराट कोहली फाइनल में होंगे टांय-टांय फुस्स! 20 साल का प्लेयर बनेगा दीवार, डरावने हैं आंकड़े

गेंदबाजो को आ रही बैटिंग की समस्या

रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचा, लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से काफी निराश किया. वहीं, शार्दुल ठाकुर को जिस काम के लिए रखा गया तो वे भी मैच के अहम मोड़ पर काम नहीं आ सके. टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए बैटिंग में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा है. मोहम्मद शमी ने एक चौका लगाकर उम्मीदें जगाई लेकिन वे रन आउट हो गए. बांग्लादेश के पुछल्ले बल्लेबाजों से बेहतरीन बैटिंग देखने को मिली. जिनकी बदौलत टीम ने भारत के सामने 266 रन का लक्ष्य रख दिया था.

Tags: Asia cup, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here