Home Breaking News संसदः रविवार को नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई नाराजगी

संसदः रविवार को नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई नाराजगी

0
संसदः रविवार को नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई नाराजगी

[ad_1]

Vice president jagdeep dhankar hoist national flag in new parliament 17 september mallikarjun kharge

नया संसद भवन।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ रविवार को नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बता दें कि सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 

ये नेता रहेंगे मौजूद

लोकसभा सचिवालय ने बताया कि धनखड़ नए संसद भवन में गज द्वार के ऊपर झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे। 

मल्लिकार्जुन खरगे हुए नाराज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह नाराज हैं और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से निमंत्रण मिला। खरगे ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here