[ad_1]

हैदराबाद में CWC की बैठक को लेकर बोलते खरगे।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुनर्गठित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक शनिवार को हैदराबाद में होगी। बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है।
तेलंगाना की राजधानी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करके कांग्रेस यह संदेश भी देना चाह रही है कि वह चुनावी राज्य में बीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। नेताओं का कहना है कि बैठक के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का विचार-विमर्श तेलंगाना की राजनीति के साथ-साथ पार्टी के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा।
सीडब्ल्यूसी की यह पहली बैठक
हैदराबाद रवाना होने से पहले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में कहा कि पिछले साल अक्टूबर में पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सीडब्ल्यूसी की यह पहली बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद रविवार को विस्तारित कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें पार्टी संगठन के बारे में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और पांच राज्यों में आगामी चुनावों के संबंध में चर्चा करेंगे।
[ad_2]
Source link