Home Sports Asia Cup के फाइनल से पहले भारत का भी श्रीलंका जैसा हाल, स्टार खिलाड़ी चोटिल

Asia Cup के फाइनल से पहले भारत का भी श्रीलंका जैसा हाल, स्टार खिलाड़ी चोटिल

0
Asia Cup के फाइनल से पहले भारत का भी श्रीलंका जैसा हाल, स्टार खिलाड़ी चोटिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप फाइनल से पहले भारत का स्टार खिलाड़ी चोटिल
एशियन गेम्स की टीम में शामिल खिलाड़ी को बुलाया गया

नई दिल्ली. एशिया कप के फाइनल से पहले भारत के लिए बुरी खबर है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के कवर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया गया है. सुंदर टीम इंडिया से कोलंबो में जुड़ने के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अक्षर चोटिल हो गए थे. उन्हें मैदान पर ही कई बार मेडिकल टीम की मदद की जरूरत पड़ी थी. अभी तक ये साफ नहीं है कि अक्षर पटेल फाइनल में खेलेंगे या नहीं. हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एहतियातन सुंदर को कोलंबो बुलाने का फैसला लिया है.

वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय़ क्रिकेट टीम में भी शामिल हैं और जल्द ही वो कोलंबो में टीम से जुड़ जाएंगे. वॉशिंगटन का एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया से जुड़ना चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं. ऐसे में सुंदर की ऑफ ब्रेक गेंदबाजी पावरप्ले में टीम इंडिया के काम आ सकती है. अक्षर पटेल वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी अहम हैं. इसी वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जोखिम नहीं मोल लेना चाहेगा.

IND vs SL: आधी टीम हो गई थी चोटिल, फिर भी ‘बच्चों’ ने कर दी बड़े-बड़ों की छुट्टी, फाइनल में भारत पर तिहरा खतरा

बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल 8 नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे और 34 गेंद में 42 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके मारे थे. हालांकि, इस पारी के दौरान उन्हें बाएं हाथ पर चोट लग गई थी. वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल एशियन गेम्स की टीम के लिए लगे कैंप के लिए बैंगलुरू में हैं. उन्होंने पिछला वनडे इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

Tags: Asia cup, Axar patel, India Vs Sri lanka, Washington Sundar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here