Home Sports IND vs SL: एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय! इन घातक खिलाड़ियों की होगी वापसी

IND vs SL: एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय! इन घातक खिलाड़ियों की होगी वापसी

0
IND vs SL: एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय! इन घातक खिलाड़ियों की होगी वापसी

[ad_1]

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच होगा. श्रीलंका अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर आ रही है. वहीं, टीम इंडिया को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ के साथ उतरी थी. ऐसे में फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तय!

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को फाइनल से पहले रेस्ट दिया गया था. ऐसे में फाइनल के लिए रेस्ट दिए जाने वाले सभी खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. ये खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या हैं. कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का ओपनिंग पर आना भी तय है. वहीं नंबर तीन के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल किया जाएगा.

बॉलिंग डिपार्टमेंट में होगा बदलाव

स्पिनर कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी सफल रहे हैं. ऐसे में उनका वापस आना भी तय है. बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का भी खेलना पक्का है. वहीं, भारत के खिलाफ फाइनल में श्रीलंका एक बदलाव के साथ उतर सकती है. श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा चोटिल हो गए हैं. ऐसे में श्रीलंका को प्लेइंग 11 में कम से कम एक बदलाव तो करना ही होगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग XI

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना और प्रमोद मदुशन.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here