[ad_1]
प्रधानमंत्री मोदी का अंदाज बेहद खास होता है। शायद यही उनकी लोकप्रियता की वजह भी है। न केवल वरिष्ठ जनों बल्कि पीएम मोदी की जुगलबंदी बच्चों के साथ भी अच्छी बैठती है। कई बार पीएम मोदी को बच्चों के साथ हंसते-खिलखिलाते देखा गया है। ऐसा ही कुछ आज दिल्ली दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। इससे पहले, उन्होंने मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो में सफर कर रहे बच्चों से बातचीत भी की। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है। इनको देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्चों के बीच में पीएम को अपने बचपन के दिन याद आ गए हों।
पीएम मोदी ने इसके बाद आम नागरिकों की तरह मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रों में सफर करने वाले यात्रियों से उनका हालचाल पूछा। मेट्रो में प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों के साथ हंसते खिलखिलाते भी देखा गया। बच्चे भी पीएम को अपने बीच देखकर काफी खुश नजर आए।
इस दौरान उन्हें लोगों से बात करने के साथ ही छोटे बच्चे को लाड़ किया और उन्हें चॉकलेट भी दी। इतना ही नहीं बच्चों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।
[ad_2]
Source link