Home Sports R Ashwin: इंजीनियरिंग छोड़ बना क्रिकेटर, एक मैच में झटके 9 विकेट… पहले ओपनर, फिर पेसर और आखिर में स्पिन से कमाया नाम

R Ashwin: इंजीनियरिंग छोड़ बना क्रिकेटर, एक मैच में झटके 9 विकेट… पहले ओपनर, फिर पेसर और आखिर में स्पिन से कमाया नाम

0
R Ashwin: इंजीनियरिंग छोड़ बना क्रिकेटर, एक मैच में झटके 9 विकेट… पहले ओपनर, फिर पेसर और आखिर में स्पिन से कमाया नाम

[ad_1]

R Ashwin Birthday, Indian cricket: भारतीय क्रिकेट के सितारे और अकेले दम पर कई मैचों में जीत दिलाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. अश्विन 17 सितंबर 2023 को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे. बहुत कम लोग जानते हैं कि अश्विन ने अपने करियर की शुरुआत में ओपनिंग और फिर मीडियम पेस गेंदबाजी की. उनके पिता एक क्लब क्रिकेटर थे और तेज गेंदबाजी करते थे.

इंजीनियरिंग छोड़ बने क्रिकेटर

अश्विन का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई के मायलापुर प्रांत में हुआ था. उनके पिता रविचंद्रन एक क्लब क्रिकेटर थे और तेज गेंदबाजी करते थे. अश्विन पढ़ाई में काफी अच्छे हैं. उन्होंने चेन्नई से स्कूलिंग करने के बाद एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में ग्रैजुएशन किया है. हालांकि बाद में उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ क्रिकेट में करियर बनाने की सोची और विश्व क्रिकेट में छा गए.

ओपनिंग, मीडियम पेस और फिर स्पिन

क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ियों के बीच ‘ऐश’ से मशहूर अश्विन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ओपनिंग की. ओपनर और मध्यम गति के गेंदबाज यानी मीडियम पेसर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले अश्विन के बचपन के कोच सीके विजय ने उन्हें ऑफ स्पिनर बनने की सलाह दी. अश्विन की लंबाई 6 फीट 2 इंच है और इसी को ध्यान में रखते हुए विजय ने उन्हें ऑफ स्पिन के लिए सलाह दी. एक दूसरी वजह ये भी है कि अंडर-16 क्रिकेट के दिनों में एक मैच के दौरान अश्विन को चोट लग गई थी. तब उन्हें स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाने का सुझाव दिया गया क्योंकि उन्हें दौड़ने में कठिनाई होती थी.

fallback

पहले ही मैच में 6 विकेट

अश्विन ने अपने करियर का पहला घरेलू मैच 2006 में हरियाणा के खिलाफ खेला और कमाल का प्रदर्शन किया. अश्विन ने उस मैच में 6 विकेट लिए और अपने पेशेवर करियर की शानदार शुरुआत की. साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करते हुए उन्होंने 2 विकेट लिए. अश्विन ने अभी तक 113 वनडे मैचों में 151 और 94 टेस्ट में 489 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 72 विकेट हैं.

टेस्ट डेब्यू में 9 विकेट

रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 मे टेस्ट डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए. अश्विन ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. 

fallback

शतक और 5 विकेट

चेन्नई के रहने वाले रविचंद्रन अश्विन एक टेस्ट में 5 विकेट लेने और शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने तीसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए और 103 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी. अश्विन ने टेस्ट में 34 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है, जो टेस्ट में किसी भी भारतीय का दूसरा सर्वश्रेष्ठ है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here