Home Breaking News ग्लोबल स्टार बनने के लिए देश छोड़ने की जरूरत नहीं, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड को खरी खरी

ग्लोबल स्टार बनने के लिए देश छोड़ने की जरूरत नहीं, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड को खरी खरी

0
ग्लोबल स्टार बनने के लिए देश छोड़ने की जरूरत नहीं, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड को खरी खरी

[ad_1]

पहले फिल्म ‘पठान’ और अब फिल्म ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन की कुर्सी पर अपनी दावेदारी फिर से पुख्ता कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि भारत उनके लिए सबसे सही देश है और एक ग्लोबल स्टार बनने के लिए उन्हें न तो किसी दूसरे देश में जाकर बसने की जरूरत है और न ही किसी दूसरे देश में बातचीत के समय इस्तेमाल किए जाने वाले लहजे को अपनाने की जरूरत है।



फिल्म ‘जवान’ में अपने किरदार को मिल रही तारीफों के बीच दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हां मेरे इरादे वैश्विक हैं लेकिन ये इरादे एक फिल्म स्टार होने के इरादों से कहीं आगे हैं। मैं एक व्यक्ति के रूप में वैश्विक स्तर पर बहुत कुछ करना चाहती हूं। मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि आखिर क्यों हम इस बात को लेकर अपराधबोध से ग्रस्त रहते हैं कि हम कौन हैं और कहां से आते हैं? हमने इस मुद्दे को लेकर कुछ ज्यादा ही अनुग्रह पाने की कोशिश की है।’

Aaliyah Kashyap: वजन बढ़ने पर लोगों के कमेंट से परेशान हो उठी थीं आलिया, बोलीं- मेरी मानसिक सेहत पर असर हुआ

 


दीपिका पादुकोण कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि वैश्विक स्तर पर स्वीकार किए जाने के लिए मुझे किसी दूरसे देश जाकर बसने की जरूरत है या फिर उनकी तरह ही बोलने का लहजा अपनाने की जरूरत है। हो सकता है कि इस रास्ते से मंजिल पाना मेरे लिए लंबा रहा हो और मैं इसे मानती भी हूं लेकिन ये मुझे चैन की बेहतर नींद लेने में मदद करता है क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं अपनी संस्कृति के साथ हूं और जो भी मैंने किया अपनी शर्तों पर ही किया।’

Ganapath: इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ‘गणपत’, निर्माताओं ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

 


माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण का निशाना अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरफ है जो न सिर्फ अमेरिका में जा बसी हैं बल्कि भारत आने पर वह अंग्रेजी भी अब अमेरिकन लहजे में ही बोलती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा अभिनेता शाहरुख खान के काफी करीब रही हैं, इन दिनो शाहरुख खान अपनी फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की हीरोइन दीपिका का गुणगान खूब कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ में दीपिका ने शाहरुख के दो किरदारों में से एक की मां का रोल किया है। शाहरुख बताते हैं, ‘हम फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ की शूटिंग कर रहे थे और मैं अपनी मैनेजर पूजा से पूछ रहा था कि क्या ये मेरी मां का रोल करेंगी। पूजा ने उसी वक्त जाकर दीपिका से बात की और लौटकर बताया कि हां, उन्होंने इसकी अनुमति दे दी है।’

40 Plus Perfect: अमीषा के बाद अब करीना और शिल्पा की बारी, 40 प्लस अभिनेत्रियों ने संभाली सिनेमा की जिम्मेदारी


शाहरुख खान की फिल्मों के लिए दीपिका पादुकोण को बार बार ‘लकी चार्म’ कहने पर भी दीपिका पादुकोण को सख्त एतराज है। फिल्म ‘जवान’ की सफलता को लेकर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘किसी के लिए लकी चार्म होने जैसी बात कहना मेरे हिसाब से एक बहुत ही ‘फेकू’ (थ्रोअवे) किस्म का तमगा है। मेरे दिल में शाहरुख खान के लिए जो मोहब्बत और इज्जत है, उसके चलते वह जो कुछ भी कहेंगे करने को तैयार रहूंगी। मैं ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रही थी जब शाहरुख और एटली मुझे फिल्म की कहानी सुनाने आए थे। मेरा और शाहरुख का रिश्ता क्या है, ये सबको पता है। मुझे पता है कि अगर कभी मैं मुसीबत में हुई तो जो पहला शख्स सबसे पहले मेरी मदद को आएगा, वह शाहरुख ही होंगे।’

KKK13: खतरों के खिलाड़ी 13 से हुआ ‘अली बाबा’ का एलिमिनेशन, जीत के इतने करीब पहुंचने के बाद हरा खिलाड़ी

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here