[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच महाघमासान की शुरुआत हो चुकी है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला किया, जो मैदान में उतरते ही गलत साबित हो गया है. टीम इंडिया के पेस अटैक ने आते ही लंका ढहा दी है. युवा पेसर मोहम्मद सिराज ने महज 15 गेंद में 5 विकेट लेकर 91 साल का इतिहास बदल दिया है.
मोहम्मद सिराज का कहर यहीं नहीं थमा, वे अपना तीसरा ओवर करने आए और कप्तान दसुन शनाका को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. भारत ने साल 1932 में क्रिकेट जगत में कदम रखा था. लेकिन, अभी तक 91 साल के इतिहास में भारतीय क्रिकेट में ऐसा कोई बॉलर देखने को नहीं मिला है जिसने एक ओवर 4 विकेट झटक विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दिए हों. फाइनल में सिराज ने 15 गेंद के अंदर ही पंजा खोला और श्रीलंकाई टीम को तहस-नहस कर दिया.
W . W W 4 W!
Is there any stopping @mdsirajofficial?!The #TeamIndia bowlers are breathing
4️⃣ wickets in the over! A comeback on the cards for #SriLanka?Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvSL #Cricket pic.twitter.com/Lr7jWYzUnR
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 17, 2023
मोहम्मद सिराज वर्ल्ड में चौथे नंबर पर
सिराज श्रीलंका के परखच्चे उड़ाने के बाद वर्ल्ड में चौथे स्थान पर आ चुके हैं. उनसे पहले दुनिया के महज 3 गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने 1 ओवर में 4 बैटर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया हो. सबसे पहले चमिंदा वास ने ये कारनामा किया था. इसके बाद मोहम्मद सामी, आदिल रशीद ये कारनामा कर चुके हैं. इसके अलावा सिराज वनडे में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं. मोहम्मद सिराज ने अबतक 6 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया. इसके बाद ओवर करने आए सिराज ने अकेले ही लंका के परखच्चे उड़ा दिए. श्रीलंका ने महज 12 रन पर अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया था.
.
Tags: Asia cup, IND vs SL, Mohammed siraj, Team india
FIRST PUBLISHED : September 17, 2023, 16:13 IST
[ad_2]
Source link