[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को महज 50 रन पर ढेर कर दिया. टीम इंडिया की इस तूफानी प्रदर्शन के पीछे मोहम्मद सिराज की रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी रही. 6 विकेट चटकाने वाले सिराज की कहर बरपाती गेंद के सामने मेजबान टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तूफानी प्रदर्शन के बाद सिराज ने बताया उनका सपना पूरा हो गया.
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान दासुन शनाका का फैसला भारतीय तेज गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में विकेट झटका और इसके बाद जो मोहम्मद सिराज ने किया वो हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया. एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के बल्लेबाज की कमर तोड़ दी.
सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके और पारी खत्म होने के बाद संजय मांजरेकर के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा, देखिए ऐसा कई बार होता था कि 4 विकेट तक पहुंच जाता था लेकिन हर बार 5वां विकेट लेने से चूक जाता था. इसे ही शायद किस्मत कहते हैं. जब तक आपकी किस्मत में नहीं हो तो वो हासिल नहीं होता. यहां मैंने शुरुआत में देख लिए था स्विंग मिल रहा और इसी का फायदा उठाया.
मैंने इससे पहले जितनी भी गेंदबाजी की है उसमें काफी विकेटें चटकाई है लेकिन आउट स्विंग पर कम ही विकेट मिले. वॉवल स्विंग पर काफी ज्यादा मुझे विकेट मिलती हैं. यहां पर मैंने आउट स्विंग पर कामयाबी हासिल की तो उसके साथ ही जाने का फैसला लिया और देखिए मैंने 5 विकेट हासिल कर लिए. यह मेरा सपना था और आज सपना पूरा हो गया.
Amazing. Incredible. Unprecedented. Unbelievable.@mdsirajofficial has been absolutely unstopabble!
5️⃣th wicket in 1️⃣6️⃣ deliveries!
Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvSL #Cricket pic.twitter.com/b1f1RhGKuG
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 17, 2023
यह एक ऐसा विकेट है जहां आप जितना कम प्रयास करेंगे उतना अच्छा नतीजा मिलेगा. मैंने तो आज के मुकाबले में ज्यादा कोशिश नहीं की बस अपनी लाइन और लेंथ को सही रखा. मैं गेंदबाजों को ड्राइव कराने की कोशिश में था और उसी पर विकेटें मिली.
.
Tags: Asia cup, India Vs Sri lanka, Mohammed siraj
FIRST PUBLISHED : September 17, 2023, 17:48 IST
[ad_2]
Source link