Home Sports हर रन पर विकेट, हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी, भारत ने श्रीलंका को रौंदा

हर रन पर विकेट, हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी, भारत ने श्रीलंका को रौंदा

0
हर रन पर विकेट, हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी, भारत ने श्रीलंका को रौंदा

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम को एशिया कप फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया लेकिन एक हार्दिक ने तो गजब ही कर दिया. इस मैच में जितने विकेट भारतीय ऑलराउंडर ने चटकाए उसने ही रन भी दिए. मतलब हर एक रन पर उनको एक विकेट हासिल हुआ.

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम पर भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूटे. टॉस जीतकर कप्तान दासुन शनाका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इस पूरी तरह से गलत साबित कर दिया. जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में विकेट चटकाया तो इसके बाद मोहम्मद सिराज ने आग उगलती गेंद से श्रीलंका की बल्लेबाजी तहस नहस कर दिया. इसके बाद हार्दिक पंड्या ने जो किया वो तो गजब ही था.



हार्दिक पंड्या ने हर रन पर झटके विकेट
मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 6 विकेट चटकाते तो हार्दिक पंड्या भी कम नहीं रहे. भारतयी ऑलराउंडर ने 2.2 ओवर की गेंदबाजी की और महज 3 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी कितनी खतरनाक रही इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 गेंद यानी पूरे 2 ओवर के बराबर गेंद डालने के बाद एक भी रन नहीं दिया.

10 विकेट से जीता भारत
भारतीय टीम ने मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी के दम पर 15.2 ओवर में पूरी श्रीलंका टीम को महज 50 रन पर समेट दिया. सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक पंड्या को 3 और बुमराह ने 1 बल्लेबाज को आउट किया. भारत ने 6.1 यानी महज 37 गेंद में जीत का लक्ष्य हासिल कर एशिया कप के खिताब पर 8वीं बार कब्जा जमाया.

Tags: Asia cup, Hardik Pandya, India Vs Sri lanka



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here