Home Breaking News CWC: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच, कांग्रेस नेताओं का जल्दबाजी में फैसला नहीं करने पर जोर

CWC: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच, कांग्रेस नेताओं का जल्दबाजी में फैसला नहीं करने पर जोर

0
CWC: इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच, कांग्रेस नेताओं का जल्दबाजी में फैसला नहीं करने पर जोर

[ad_1]

Congress leaders call for holding seat-sharing talks with INDIA bloc partners after assembly polls

CWC Meeting in Hyderabad
– फोटो : Twitter/Mallikarjun Kharge

विस्तार


भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले एकजुट हुए विपक्षी दलों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर टकराव बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को हैदराबाद में संपन्न हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कुछ नेताओं ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सीट बंटवारे पर फैसला लेना का सुझाव दिया है, क्योंकि पार्टी को इन चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसे पार्टी की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि विशेषकर उन राज्यों के नेताओं ने इस संबंध में अपनी बात रखी, जहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन में शामिल कुछ दलों से है। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन को भी मजबूत करने की वकालत की।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति के दो दिवसीय सत्र के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस संगठन और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के आह्वान का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी को समान विचारधारा वाले दलों के साथ सीट बंटवारे पर फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एकतरफ जहां बैठक के दौरान, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि यह कांग्रेस की कीमत पर नहीं किया जाना चाहिए।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here