Home Sports IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वॉड में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वॉड में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

0
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान, स्क्वॉड में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

[ad_1]

India vs Australia ODI Series: वनडे वर्ल्ड 2023 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये सीरीज भारत में ही खेली जानी है. पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबले 27 सितंबर को सौराष्ट्र में होगा. इस सीरीज के लिए एक टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो हाल ही में चोट से जूझ रहे थे.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान

भारत से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पैट कमिंस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है. स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की भी टीम में वापसी हुई है. कैमरन ग्रीन भी फिट होकर टीम में लौटे हैं. ये तीन मैच वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम भी इस सीरीज के लिए जल्द अपनी टीम का ऐलान कर सकती है.

चोट के इस खिलाड़ी को किया गया बाहर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके हैं. ट्रेविस हेड (Travis Head) के साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान बाएं हाथ में फ्रेक्चर हो गया था, जिससे अगले महीने वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी पर संशय बन गया है. चौथे वनडे में सातवें ओवर में अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे की शार्ट गेंद उनके बाएं हाथ के ग्लव्ज पर लगी, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने तीन और गेंद का सामना किया लेकिन वह असहज दिखे और उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here