Home Breaking News रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात

रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात

0
रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात

[ad_1]



इस बीच आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने सुपरस्टार को गोल्डन टिकट दिया है। अभिनेता अपनी उपस्थिति से अब विश्व कप की शोभा बढ़ाएंगे। इस टिकट से टिकटघारक को विश्व कप के मैच देखने का एक्सेस मिल जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को रजनीकांत को यह टिकट प्रदान किया। 


जय शाह से गोल्डन टिकट प्राप्त करते हुए रजनीकांत की एक तस्वीर साझा करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, “सिनेमा से परे की घटना। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने करिश्मा और सिनेमाई प्रतिभा के सच्चे अवतार रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया। महान अभिनेता ने भाषा और संस्कृति से परे जाकर लाखों लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थलाइवा हमारे प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में आईसीसी विश्वकप 2023 की शोभा बढ़ाएंगे और अपनी उपस्थिति से सबसे बड़े क्रिकेट समारोह को रोशन करेंगे।”


बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस बात की पूरी संभावना है कि सुपरस्टार रजनीकांत स्टेडियम से खेल का आनंद लेंने पहुंचेंगे। सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के बाद दक्षिणी फिल्मों के दिग्गज रजनीकांत आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट के नवीनतम प्राप्तकर्ता बन गए हैं। भारत की मेजबानी में यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here