Home Sports सिराज ने बताया- 6 में से कौन सा विकेट यादगार? पेसर से क्या सीखना चाहते कुलदीप

सिराज ने बताया- 6 में से कौन सा विकेट यादगार? पेसर से क्या सीखना चाहते कुलदीप

0
सिराज ने बताया- 6 में से कौन सा विकेट यादगार? पेसर से क्या सीखना चाहते कुलदीप

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 10 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता. श्रीलंका की टीम महज 15.2 ओवर में 50 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी. श्रीलंका को सस्ते में समेटने का काम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने किया. उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके. इसमें से अकेले 4 विकेट तो उन्होंने एक ही ओवर में लिए. सिराज को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, एशिया कप में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भी दमदार गेंदबाजी की और 9 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

एशिया कप के फाइनल के बाद कुलदीप यादव ने बीसीसीआई टीवी के लिए मोहम्मद सिराज का इंटरव्यू लिया और गेंदबाजी को लेकर उनसे खुलकर बात की. सिराज ने अपनी बॉलिंग को लेकर कहा, ईमानदारी से कहूं तो आज का स्पैल बिल्कुल जादुई था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी गेंदबाजी करूंगा. पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ जब खेले थे तो मैंने 4 ओवर में 4 विकेट लिए थे. पांच विकेट नहीं ले पाया था. आज फानली 6 विकेट पूरे किए.

फाइनल में गेंदबाजी को लेकर किस तरह की प्लानिंग की थी? कुलदीप के इस सवाल का जवाब देते हुए सिराज ने कहा, मुझे शुरुआत में ही स्विंग मिल रहा था तो मैंने बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट के बारे में नहीं सोचा. गेंद को सही लेंथ पर रिलीज करता रहा. जो भी दिमाग में प्लान सोचा था, वो सब अमल में लाया और सफलता मिली.

शनाका का विकेट सबसे यादगार: सिराज
सिराज के बताया कि उनके लिए दासुन शनाका का विकेट सबसे यादगार रहा. सिराज ने कहा कि मैं वेस्टइंडीज से ही क्रीज के कोने से आउट स्विंग डालने की कोशिश कर रहा था. मैंने शनाका के खिलाफ भी इसी प्लान का इस्तेमाल किया और क्रीज के कोने से आकर गेंद डाली और शनाका का विकेट मिल गया. इस प्रदर्शन से विश्व कप के लिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मैं अच्छी लय में हूं, इसे बरकरार रखूंगा: कुलदीप
इसी इंटरव्यू में सिराज ने कुलदीप यादव से भी उनकी सफलता का राज जाना. कुलदीप ने कहा, “मैं भी विकेट को समझने की कोशिश करता हूं. मैं गुडलेंथ पर गेंद डालने की कोशिश कर रहा हूं. मैं बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं. मैं भी क्रीज का इस्तेमाल कर रहा हूं और इसका मुझे काफी फायदा मिला है. फिलहाल मैं अच्छी लय में हूं. इसे आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करूंगा.”

8 महीने बाद अचानक टीम इंडिया में एंट्री, सीधे एशिया कप फाइनल खेला, क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका?

कुलदीप को फाइनल में 1 ही ओवर गेंदबाजी का मौका मिला. इसे लेकर जब सिराज ने सवाल पूछा तो कुलदीप ने कहा कि अगर टीम को जीत मिलती है और साथी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर गेंदबाजी नहीं करने का कोई मलाल नहीं है. इस इंटरव्यू के दौरान सिराज ने कुलदीप को रोनाल्डो वाला सेलिब्रेशन भी करना सिखाया.

Tags: Asia cup, Kuldeep Yadav, Mohammed siraj



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here