Home Sports 140 किलो वजनी क्रिकेटर का निकला दम, साथी ने ही 1 ओवर में कूट डाले 32 रन

140 किलो वजनी क्रिकेटर का निकला दम, साथी ने ही 1 ओवर में कूट डाले 32 रन

0
140 किलो वजनी क्रिकेटर का निकला दम, साथी ने ही 1 ओवर में कूट डाले 32 रन

[ad_1]

हाइलाइट्स

CPL के एक मैच में शाई होप ने 44 गेंद में शतक ठोका है
रहकीम कॉर्नवॉल के एक ओवर में होप ने 32 रन बनाए हैं

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 88 रन के बड़े अंतर से मात दी. मैच में अमेजन वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 226 रन ठोके थे. वॉरियर्स की तरफ से तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे शाई होप ने महज 44 गेंद में 106 रन का पारी खेली. होप ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के उड़ाए. 227 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन ही बना सकी और 88 रन से मैच हार गई.

शाई होप की ये कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहली सेंचुरी है. वैसे तो होप ने अपनी इस पारी में बारबाडोस रॉयल्स के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की लेकिन, 140 किलो के रहकीम कॉर्नवॉल सबसे ज्यादा होप के निशाने पर रहे. होप ने कॉर्नवॉल के एक ही ओवर में 32 रन कूट डाले और महज 41 गेंद में अपना शतक पूरा किया. अमेजन वॉरियर्स की पारी का 16वां ओवर रहकीम कॉर्नवॉल ने फेंका था. इस ओवर से पहले तक होप ने 35 गेंद में 69 रन बनाए थे लेकिन इस ओवर के खत्म होने के बाद उनका स्कोर 41 गेंद में 101 रन था.

Asia Cup 2023: हर दिल में गिल….कुलदीप भी करेगा सीधे किल, एशिया कप की जीत से टीम इंडिया को हुए कितने फायदे?

Asia cup की जीत की खुमारी में रोहित शर्मा से हुई भूल, हो जाता नुकसान, फैंस को याद आई कोहली की पुरानी बात

रहकीम कॉर्नवॉल के इस ओवर की पहली गेंद पर शाई होप ने चौका मारा और अगली तीन गेंदों पर डीप मिडविकेट की तरह हवाई फायर किया. तीनों ही बार गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाकर गिरी. यानी कॉर्नवॉल की पहली 4 गेंद पर ही होप ने 22 रन बटोर लिए थे. ओवर की आखिरी दो गेंद पर होप ने एक चौका और फिर छक्का मारा और शतक पूरा करने के साथ ही ओवर में कुल 32 रन बटोर लिए.

Tags: Caribbean premier league, Rahkeem cornwall, Shai Hope



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here