Home Breaking News Canada: भारत के शीर्ष राजनयिक को कनाडा ने किया निष्कासित, हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ा है मामला

Canada: भारत के शीर्ष राजनयिक को कनाडा ने किया निष्कासित, हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ा है मामला

0
Canada: भारत के शीर्ष राजनयिक को कनाडा ने किया निष्कासित, हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ा है मामला

[ad_1]

Indian top diplomat expelled by Canada PM Trudeau alleges possible link to Hardeep Singh Nijjar murder case

Justin Trudeau, Prime Minister Canada

विस्तार


कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। पूरा मामला सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस मामले पर कनाडाई संसद में सफाई भी दी है।

पहले जानिए, कौन है हरदीप सिंह निज्जर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई। बता दें, हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here