Home Breaking News China vs India Football Live: एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला चीन के खिलाफ शुरू, सुनील छेत्री पर नजर

China vs India Football Live: एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला चीन के खिलाफ शुरू, सुनील छेत्री पर नजर

0
China vs India Football Live: एशियाई खेलों में भारत का पहला मुकाबला चीन के खिलाफ शुरू, सुनील छेत्री पर नजर

[ad_1]

Asian Games 2023 Football Live Score India vs China Football Match Huanglong Sports Center Stadium Updates

सुनील छेत्री
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत 23 सितंबर को होगी। उससे पहले कुछ खेलों की स्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार (19 सितंबर) को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम अपना पहला मैच खेल रही है। उसका मुकाबला मेजबान चीन से है। पहले हाफ का खेल जारी है। दोनों टीमों ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। स्कोर 0-0 की बराबरी पर है।

पहले हाफ में क्या-क्या हुआ?

  • चीन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की है। शुरुआती छह मिनट में उसने ताबड़तोड़ दो हमले किए। भारतीय डिफेंडर ने किसी तरह दोनों मौकों पर गेंद को गोलपोस्ट में नहीं जाने दिया है।
  • भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 14वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल करने का शानदार प्रयास किया। उनका डायरेक्ट शॉट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया।

फीफा रैंकिंग में ग्रुप में चीन सबसे आगे

सुनील छेत्री की कप्तानी में भारत की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर है। अब तक टीम इंडिया को चीन के खिलाफ फुटबॉल में जीत नहीं मिली है। ग्रुप-ए में भारत और चीन के अलावा बांग्लादेश और म्यांमार की टीमें हैं। फीफा रैंकिंग की बात करें तो चीन 80वें और भारत 99वें स्थान पर है। म्यांमार 160वें और बांग्लादेश 189वें नंबर पर है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here