[ad_1]
Team India Squad For Australia Odi Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबले 27 सितंबर को सौराष्ट्र में होगा. भारत की वर्ल्ड कप 2023 से पहले यह आखिरी सीरीज है. इस सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टार खिलाड़ियों की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया था. स्टीव स्मिथ, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. वहीं, पैट कमिंस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है. कैमरन ग्रीन भी फिट होकर टीम में लौटे हैं. ये तीन मैच वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं.
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा.
[ad_2]
Source link