Home Breaking News Railways: मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन यातायात पर लगी 11 घंटे की रोक, नर्मदा नदी अपने खतरे के निशान के पार

Railways: मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन यातायात पर लगी 11 घंटे की रोक, नर्मदा नदी अपने खतरे के निशान के पार

0
Railways: मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन यातायात पर लगी 11 घंटे की रोक, नर्मदा नदी अपने खतरे के निशान के पार

[ad_1]

Western Railways Mumbai Ahmedabad train route Narmada river crosses danger mark

Mumbai-Ahmedabad train route
– फोटो : Social Media

विस्तार


गुजरात में भरुच और अंकलेश्वर स्टेशनों के बीच बहने वाली नर्मदा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिस वजह से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन यातायात को रविवार रात से लगभग 11 घंटे तक रोक दिया गया है। पश्चिमी रेलवे के मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि नदी अभी भी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ की वजह से इस मार्ग से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी को रोक दिया गया है। ट्रेनों में फंसे यात्रियों के लिए चाय और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ घंटों के भीतर नदी का पानी अपने खतरे के स्तर से नीचे चला जाएगा। 

मुख्य पीआरओ ने कहा, ‘यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है।’ पश्चिमी रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बाढ़ की वजह से करीब आधे दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिसमें तेजस एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है।’ 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here