Home Breaking News जमीन के लिए दपंती के टुकड़े-टुकड़े: बाप को कुल्हाड़ी से काट रहा था बेटा, सौतेली मां चिल्लाई तो उसे भी मार डाला

जमीन के लिए दपंती के टुकड़े-टुकड़े: बाप को कुल्हाड़ी से काट रहा था बेटा, सौतेली मां चिल्लाई तो उसे भी मार डाला

0
जमीन के लिए दपंती के टुकड़े-टुकड़े: बाप को कुल्हाड़ी से काट रहा था बेटा, सौतेली मां चिल्लाई तो उसे भी मार डाला

[ad_1]

Angered son killed his elderly parents with an axe not getting a share in land in Auraiya

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औरैया के दिबियापुर में चार बीघा जमीन में हिस्सा न मिलने से गुस्साए बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की। जब पास में लेटी सौतेली मां चिल्लाई तो उसे भी मार डाला। पत्नी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या की योजना दिन में ही बना डाली थी। 

14 सितंबर की रात पुरानी दिबियापुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र रमाकांत ने पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रमाकांत ने स्वीकार किया कि उसने अकेले ही अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। 

बताया कि श्यामलाल राजपूत उसके पिता थे। उसके दो सगे भाई और तीन सगी बहन हैं। जबकि रामजानकी उसकी सौतेली मां थी और एक सौतेली बहन है। बताया कि माता पिता ने पिछले कुछ वर्षों में 40 लाख रुपये की एक जमीन बेची थी। उसे कोई हिस्सा नहीं दिया गया था। 

पिता ने अपने नाम चार बीघा जमीन को भाई उमाकांत और सर्वेश के नाम कर दिया था। इसमें भी उसे कोई हिस्सा नहीं मिला। हिस्सा न मिलने के कारण में गुस्से में आकर 14 सितंबर को दिन में पत्नी ऊषा देवी के साथ योजना बनाई कि माता-पिता की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here