Home Breaking News नील नितिन मुकेश ने परिवार संग किया बप्पा का स्वागत, तीन दशक से निभा रहे परंपरा

नील नितिन मुकेश ने परिवार संग किया बप्पा का स्वागत, तीन दशक से निभा रहे परंपरा

0
नील नितिन मुकेश ने परिवार संग किया बप्पा का स्वागत, तीन दशक से निभा रहे परंपरा

[ad_1]

इन दिनों हर तरफ गणपति महोत्सव की रौनक है। हर कोई देवताओं में प्रथम बप्पा की पूजा-अर्चना में लीन है। बॉलीवुड जगत के चर्चित सितारे भी इस आयोजन को पूरी धूमधाम से मना रहे हैं। मशहूर गायक नितिन मुकेश और अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। नील नितिन मुकेश तीन दशक से गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मना रहे हैं। इस बार भी उन्होंने ईको फ्रेंडली बप्पा का स्वागत किया है।



पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हुए नितिन मुकेश अपने परिवार में इस बार भी भगवान गणपति की ईको-फ्रेंडली मूर्ति लेकर आए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर्व पर सजावट भी ईको-फ्रेंडली की है। उन्होंने पूजा-अर्चना और जश्न के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ख्याल रखा है। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here