Home Breaking News सेंट्रल हॉल: ‘संविधान सदन के नाम से जाना जाए पुराना संसद भवन, कभी न कम हो इसकी गरिमा’, बोले PM मोदी

सेंट्रल हॉल: ‘संविधान सदन के नाम से जाना जाए पुराना संसद भवन, कभी न कम हो इसकी गरिमा’, बोले PM मोदी

0
सेंट्रल हॉल: ‘संविधान सदन के नाम से जाना जाए पुराना संसद भवन, कभी न कम हो इसकी गरिमा’, बोले PM मोदी

[ad_1]

PM narendra modi addresses MPs in Central Hall of Parliament

सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी का आखिरी संबोधन
– फोटो : social media

विस्तार


संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराने, संकल्पबद्ध होने और उसको परिपूर्ण करने के लिए जी-जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भवन और उसमें भी ये सेंट्रल हॉल हमारी भावनाओं से भरा हुआ है। ये हमें भी भावुक करता है और हमें हमारे कर्तव्यों के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि सन् 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में हमारे सभी माननीय सांसदों को संबोधित किया है। हमारे सभी राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार यहां संबोधन दिया गया है।

संसद के विशेष सत्र के दौरान पीएम ने कहा, ‘मेरी प्रार्थना और सुझाव है कि जब हम नए संसद भवन में जा रहे हैं तो इसकी (पुराना संसद भवन) गरिमा कभी भी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ ‘पुराना संसद भवन’ कहकर छोड़ दें, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर आप सब की सहमती हो तो इसे भविष्य में ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाए…।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here