Home Sports 0,5,0,0,1,0…शून्य गिनते-गिनते थक जाएंगे, 15 पर ढेर टीम, 172 रन से मैच हारी

0,5,0,0,1,0…शून्य गिनते-गिनते थक जाएंगे, 15 पर ढेर टीम, 172 रन से मैच हारी

0
0,5,0,0,1,0…शून्य गिनते-गिनते थक जाएंगे, 15 पर ढेर टीम, 172 रन से मैच हारी

[ad_1]

नई दिल्ली. चीन के ग्वांगझू में एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट के क्वालिफायर मुकाबले मंगलवार से शुरू हो गए. पहला मैच इंडोनेशिया और मंगोलिया के बीच खेला गया. इस मैच को इंडोनेशिया ने 172 रन के बडे़ अंतर से जीता. मैच में इंडोनेशिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में मंगोलिया की महिला टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 10 ओवर में ही 15 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह इंडोनेशिया ने ओपनिंग मैच 172 रन से जीता.

इस मुकाबले में मंगोलिया की टीम की 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत ही बेहद खराब रही. 9 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते ही मंगोलिया के 7 बैटर पवेलियन लौट चुके थे. इसमें से पांच का तो खाता भी नहीं खुला था. मंगोलिया को पहला झटका चौथे ओवर में लगा था लेकिन टीम 10 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. मंगोलिया के कुल 7 बैटर खाता नहीं खोल पाए. टीम की तरफ से सबसे अधिक 5 रन इचिनखुरलो ने बनाए. पांच रन अतिरिक्त के तौर पर मिले.

इंडोनेशिया की तरफ से एंड्रियानी ने 3 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लिए. उनके अलावा नी लुह ने 2 और रहमावती ने भी इतने ही शिकार किए. इससे पहले, इंडोनेशिया की तरफ से नी लूह देवी ने बल्ले से भी धमाल मचाया था और तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 48 गेंद में 62 रन ठोके थे. इस पारी में नी लूह ने 10 चौके उड़ाए थे. इसके अलावा इंडोनेशिया की दूसरी ओपनर नी पुत्तू नंदा ने भी 31 गेंद में 35 रन बनाए थे. इंडोनेशिया के बैटर्स ने कुल 19 चौके उड़ाए थे.

करे कोई…भरे कोई, भारतीय दिग्गज को कप्तान होने की मिली सजा, इंग्लैंड में सस्पेंड होने पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे 21 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगी. पाकिस्तान की टीम भी क्वार्टर फाइनल में ही उतरेगी.

Tags: Asian Games, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here