Home Sports ‘शमी को कोर्ट जाना पड़ा..राहत नहीं मिली घमंड टूटा’, हसीन जहां की दो टूक

‘शमी को कोर्ट जाना पड़ा..राहत नहीं मिली घमंड टूटा’, हसीन जहां की दो टूक

0
‘शमी को कोर्ट जाना पड़ा..राहत नहीं मिली घमंड टूटा’, हसीन जहां की दो टूक

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में जमानत मिल गई है
2018 में उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता में केस दर्ज कराया था

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता की एक अदालत से अपनी पूर्व पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में जमानत मिल गई है. शमी ने खुद 19 सितंबर (मंगलवार) को कोर्ट में पेश होकर 2 हजार के निजी मुचलके पर जमानत ली. शमी के साथ उनके बड़े भाई को भी इस मामले में राहत मिली है. मोहम्मद शमी को एशिया कप से पहले इस मामले में कोर्ट ने 30 दिन में जमानत कराने के आदेश दिए थे. वनडे विश्व कप से पहले घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में मिली जमानत को शमी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा. हालांकि, उनकी जमानत पर पूर्व पत्नी हसीन जहां का बयान आया है. हसीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, शमी को राहत नहीं मिली है बल्कि उनका घमंड टूटा है.

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी की जमानत की खबरों की कटिंग शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय पेसर पर गंभीर आरोप लगाने के साथ नसीहत भी दी है. उन्होंने लिखा, “कुछ लोग खुद को कानून से बढ़कर समझते हैं. लेकिन भारत में कानून से बड़ा कोई नहीं. भारतीय कानून किसी के आगे बिकता नहीं है. ये बात शमी के मामले से साबित होती है.”

हसीन जहां ने आगे लिखा, “इतना बड़ा क्रिकेटर, इतना नाम और शोहरत फिर भी कुछ काम नहीं आया. उन्हें जमानत लेने कोर्ट जाना ही पड़ा. उन्होंने कहा कि बिकाऊ मीडिया भले ही शमी के जमानत मिलने को राहत माने पर मेरी नजर में ये उनका घमंड टूटा है. शमी के वकील को मेरे वकील के पैर पकड़ने पड़े कि उनके मुवक्किल का करियर बर्बाद हो जाएगा. सीनियर वकीलों की भीड़ इकठ्ठी करनी पड़ी सिफारिश लगाने के लिए. मेरे वकील को पैसे भी देने को रेडी हुए ताकि शमी अहमद और उसके भाई हसीब को कोर्ट में हाजिरी देने ना आना पड़े.”

VIDEO: ये क्या! विकेट लेते ही गेंदबाज को लगा 440 वोल्ट का झटका, मैदान में ही झनझनाने लगा शरीर!

हसीन ने अपने इस पोस्ट में शमी को एक नसीहत भी दी और कहा कि अभी भी वक्त पर सुधार जाओ वर्ना आगे पछताना पड़ेगा. मोहम्मद शमी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

Tags: Hasin jahan, Mohammed Shami

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here