[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कम समय में काफी बड़ा नाम बनाया है. मैदान पर जितने मुश्किल खिलाड़ी हैं मैदान के बाहर वो उतने ही ज्यादा मिलनसार और खुशमिजाज इंसान. पाकिस्तान की इस युवा सनसनी ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी इंशा के कुछ दिन पहले ही शादी की थी और अब दूसरी बार शादी की रस्में अदा की. वैसे शाहीन अकेले नहीं बल्कि इससे पहले दो और खिलाड़ी इस साल दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने एशिया कप खत्म होने के बाद 19 सितंबर को शाहीद अफरीदी की बेटी अंशा से दोबारा शादी की रस्मे पूरी की. दरअसल, शाहीन अफरीदी ने इसी साल फरवरी में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की थी. यह शादी उस तरह से नहीं हो पाई थी जैसा शाहीन और शाहिद करना चाहते थे. व्यस्त कार्यक्रम होने की वजह से इन दोनों की शादी में कई रिश्तेदार नहीं आ पाए थे.
दो और क्रिकेटर ने इस साल दूसरी बार की शादी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उप कप्तान शादाब खान ने इसी साल 23 जनवरी को पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक की बेटी के साथ निकाह किया था. सादे तरीके से इस निकाह में बेहद कम लोगों ने शिरकत की थी. इसके बाद 9 फरवरी को उन्होंने फिर से शादी की रस्में अदा की.
दो बार शादी करने के मामले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी लिस्ट में शामिल हैं. एक बच्चे के पिता बनने के बाद उन्होंने इसी साल फरवरी में पत्नी नताशा स्टैनकोविच के साथ जयपुर में दोबारा से शादी की. साल 2020 में भारतीय ऑलराउंडर ने कोर्ट मैरेज की थी. कोरोना काल चलने की वजह से उस वक्त शादी में लोगों को बुला नहीं पाए थे. 14 फरवरी को हार्दिक ने हिन्दी और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी.ूीि्
.
Tags: Hardik Pandya, Shadab Khan, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : September 20, 2023, 21:34 IST
[ad_2]
Source link