[ad_1]
टीवी के सुपरहिट कल्ट कॉमेडी शो ‘शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत’ के सितारों ने रियूनियन किया है। छोटे पर्दे का फेवरेट शो शरारत आज भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। ऐसे में स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, अब इसकी स्टार कास्ट सिंपल कौल और श्रुति सेठ का रीयूनियन हुआ है। दोनों गणपति उत्सव के मौके पर साथ नजर आए हैं।
दरअसल, श्रुति सेठ के साथ-साथ सिंपल कौल का भी किरदार शरारत में अहम था। वह परमिंदर सोढ़ी के रोल में दिखी थीं। अब वह श्रुति सेठ के घर पर फरीदा जलाल के साथ पहुंची। साथ ही वहां से तस्वीरें भी शेयर की और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। बताया कि 20 सालों से वह श्रुति के घर पर शो के समये से ही बप्पा से मिलने के लिए जा रही हैं और उन्हें ये काफी अच्छा लगता है।
वहीं, तीनों को साथ देखकर फैन्स भी नॉस्टैल्जिक हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘वाओ, क्या ट्रायो है। नानी, जिया और पैम। बचपन के दिन कमाल के थे।’ एक ने लिखा, ‘वाह, पुरानी यादें ताजा हो गईं। शरारत मेरा फेवरेट था।’ इसके अलावा कुछ ने फरीदा जलाल को लंबे समय बाद देखने पर भी खुशी जाहिर की और कइयों ने इस शो की कास्ट को लंबे अरसे बाद साथ देखकर प्यार लुटाया।
यह भी पढ़ें: कभी विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में
[ad_2]
Source link