Home Breaking News IPS Officer : डीजी शोभा ओहटकर से मुक्त हुईं डीआईजी अनुसूइया; प्रताड़ना के लिए सरकार को लिखा था त्राहिमाम संदेश

IPS Officer : डीजी शोभा ओहटकर से मुक्त हुईं डीआईजी अनुसूइया; प्रताड़ना के लिए सरकार को लिखा था त्राहिमाम संदेश

0
IPS Officer : डीजी शोभा ओहटकर से मुक्त हुईं डीआईजी अनुसूइया; प्रताड़ना के लिए सरकार को लिखा था त्राहिमाम संदेश

[ad_1]

After IPS Officer controversy in Bihar, DIG Anusuya ransingh sahu transfer, DG Shobha ahotkar IPS issue

डीजी शोभा ओहटकर और डीआईजी अनुसूइया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक बार फिर बिहार सरकार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की एक अधिकारी के त्राहिमाम संदेश पर ट्रांसफर का आदेश जारी करना पड़ा। पिछली बार आईजी विकास वैभव और डीआईजी बिनोद कुमार को होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज की डीजी शोभा ओहटकर से मुक्ति मिली थी। इस बार डीआईजी अनुसूइया रणसिंह साहू की फरियाद पर पुलिस मुख्यालय ने स्थानांतरण का आदेश जारी किया। अनुसूइया ने भी डीजी ओहटकर के हाथों प्रताड़ित होने की जानकारी लिखी थी।  ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले आईजी विकास वैभव के त्राहिमाम संदेश की खबर सामने लायी थी और मंगलवार को डीआईजी अनुसूइया की भी चिट्ठी पर आधारित सबसे पहली खबर हमने ही सामने लायी।

नागरिक सुरक्षा में भेजी गईं अनुसूइया

होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज से आईपीएस अनुसूइया रणिसंह साहू को गृह विभाग के तहत ही नागरिक सुरक्षा में लगाया गया है। अनुसूइया को उप महानिरीक्षक-सह-उप निदेशक सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी के लिए गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here