Home Sports T20 WC 2024 को लेकर आया अपडेट, इस शहर में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच, नोट कर लें वेन्यू

T20 WC 2024 को लेकर आया अपडेट, इस शहर में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच, नोट कर लें वेन्यू

0
T20 WC 2024 को लेकर आया अपडेट, इस शहर में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मैच, नोट कर लें वेन्यू

[ad_1]

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. अभी 50 ओवर फॉर्मेट वर्ल्ड कप की शुरुआत भी नहीं हुई है और इसी बीच अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है.

दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स के न्यूयॉर्क शहर में खेला जाएगा. यह मैच न्यूयूॉर्क के आइजनहावर पार्क (Eisenhower park) में होगा. बताया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान मैच को देखते हुए इसमें करीब 34,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. जो पहले के मुकाबले कई ज्यादा होगी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे पसंदीदा वेन्यू भी होगा.

दूसरी बार दूल्हा बने शाहीन अफरीदी, ससुर शाहिद ने फोटो पोस्ट कर दी बधाई, बाबर आजम भी शादी में हुए शामिल

आपको बता दें कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप  के होस्टिंग राइट्स यूनाइटेड स्टेट्स और वेस्टइंडीज के पास होंगे. विश्व कप के कई मैच वेस्टइंडीज में तो कई अमेरिका में खेले जाएंगे. 4 जून से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. 30 जून को फाइनल मैच के साथ यह समाप्त हो जाएगा.

अभी तो फिलहाल सभी की नजरें वनडे विश्व कप 2023 में होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले पर है, जो आज से ठीक 23 दिन बाद होगा. एशिया कप में भी भारत पाकिस्तान की टीम आमने सामने आई थी. जहां भारत ने उन्हें 228 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जबकि पाकिस्तान कुछ दिनों में अपनी टीम की घोषणा कर देगा.

पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर ने कहा- बाबर आजम को कप्तानी से हटाना चाहिए.. ये खिलाड़ी उनसे बेहतर

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज ,श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर.

Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup, United States

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here